अंबिकापुर

Road accident: पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर के हो गए 3 टुकड़े, 1 गंभीर, सडक़ पर फैल गया डामर व ऑयल

Road accident: पैच रिपेयरिंग के काम में लगे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार, पुलिस कर रही खोजबीन

2 min read
Tractor in pieces

उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में तालाब के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने पैच रिपेयरिंग के काम में लगे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर (Road accident) इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के 3 टुकड़े हो गए। वहीं ट्रैक्टर में ड्राइवर के बगल में बैठा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पिकअप की टक्कर से सडक़ पर डामर व इंजन ऑयर फैल गया। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

Tractor accident

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक ट्रैक्टर सडक़ की पैच रिपेयरिंग कर रहा था। सोमवार की रात करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर (Road accident) मार दी और फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर 3 टुकड़ों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है, जबकि उसके साथ बैठे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर के बड़े पहियों के बीचों-बीच टक्कर मारी। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक ब(Road accident) ताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tractor accident

इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के टुकड़ों को सडक़ से हटवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर के टुकड़ों को सडक़ से हटवाया।

Road accident: सडक़ पर बढ़ा खतरा

हादसे में ट्रैक्टर का इंजन ऑयल और डामर सडक़ (Road accident) पर फैल गया, जिससे सडक़ अत्यधिक फिसलन भरी हो गई है। पुलिस ने सडक़ को साफ करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है, ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Published on:
28 Dec 2024 05:24 pm
Also Read
View All
Loot with farmer: खुद को RTO अधिकारी बताकर बुलेट सवार ने किसान से की 20 हजार रुपए की लूट, आया था बेटी का इलाज कराने

Obscene photo upload: सोशल मीडिया पर अपलोड किया युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, बना रहा था शादी का दबाव

Weather updates: सरगुजा में मौसम विभाग का अलर्ट! तेज आंधी, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगीं हवाएं

Illegal liquor factory: Video: ड्रोन कैमरे ने कोरिया के जंगल में पकड़ी शराब की फैक्टरी, 80 लीटर महुआ शराब और 3500 किलो लाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

Controversy: Video: कथावाचक के आरोप पर मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं…

अगली खबर