अंबिकापुर

Sandeep murder case: संदीप हत्याकांड का 5वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब ठेकेदार की खोजबीन में जुटी है पुलिस

Sandeep murder case: राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या मामले में इनामी था 5वां आरोपी गौरी तिवारी, 4 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल, मुख्य आरोपी ठेकेदार व एक अन्य अभी भी हैं फरार
3 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 12:42 PM IST
Sandeep murder case

अंबिकापुर. Sandeep murder case: सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को 6 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय, उसका सहयोगी गौरी तिवारी व एक अन्य फरार चल (Sandeep murder case) रहे थे। मामले में पुलिस ने सोमवार को इनामी 5वें आरोपी गौरी तिवारी को कोरिया जिले से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सरगुजा एसपी ने फरार दोनों आरोपियों का पता बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी व एक अन्य की तलाश में जुट गई है।

राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने ५ कर्मचारियों के साथ मिलकर 7 जून को हत्या कर दी थी। इसके बाद 8 जून को उसका शव मैनपाट के लुरैना बड़वापाट स्थित पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया था।

मृतक के परिजन व सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुलिस पर दबाव बनाए जाने के बाद 6 सितंबर को संदीप की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले (Sandeep murder case) के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय, उसका सहयोगी गौरी तिवारी व एक अन्य फरार चल रहे थे।

सरगुजा एसपी ने फरार आरोपियों का पता बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। घोषणा के दूसरे दिन ही पुलिस ने गौरी तिवारी को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलोरा से गिरफ्तार किया है।

यह यहां पुलिस से छिपकर रह रहा था। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व उसके एक अन्य सहयोगी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Sandeep murder case: आरोपी को भेजा गया जेल

मामले (Sandeep murder case) में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गौरी तिवारी के खिलाफ धारा 365, 323, 34, 302, 201 एवं 3 (2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जबकि इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी प्रत्युष पाण्डेय, गुड्डू कुमार, तुलेश्वर तिवारी व शैल शक्ति साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब तक मरच्यूरी में पड़ा है शव

मृतक संदीप (Sandeep murder case) का लगभग 3 माह बाद सड़ी-गली अवस्था में पानी टंकी के फाउंडेशन में मिला था। शव मिलने के बाद परिजन ने सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ सीतापुर थाने के सामने एनएच पर चक्का जाम किया था और मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

उनका कहना था कि मामले में जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद से परिजनों ने उसका शव लेने से मना कर दिया है। इस लिए संदीप की सड़ी-गली लाश पिछले 4 दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरच्यूरी में पड़ा हुआ है।

Updated on:
10 Sep 2024, 12:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज