अंबिकापुर

Sandeep murder case: पूर्व मंत्री अमरजीत बोले- मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं, आंदोलन को कांग्रेस भी देगी समर्थन

Sandeep murder case: संदीप हत्याकांड के 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, लेकन मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अब भी है फरार, पूर्व मंत्री ने कहा पुलिस को 3 दिन का दिया गया था समय
3 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 4:55 PM IST
Sandeep murder case

अंबिकापुर. Sandeep murder case: आदिवासी मजदूर की हत्या (Sandeep murder case) मानवता को शर्मसार करने वाली है। इस घटना का पटाक्षेप समयावधि के अंदर नहीं होने पर आदिवासी संगठन और मृतक के परिजन के साथ कांग्रेस पार्टी भी आंदोलन में सम्मिलित होकर समर्थन देगी। उक्त बातें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि हत्या (Sandeep murder case) के मुख्य आरोपी ठेकेदार और उसके अन्य साथियों द्वारा सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी मृतक संदीप लकड़ा को घर से उठाकर ले जाया जाता है। घर नहीं लौटने पर परिजन रिपोर्ट दर्ज करने थाने पहुंचते हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती।

इसके बाद सामाजिक संगठन सर्व आदिवासी समाज के साथ मृतक परिवार थाने में जब धरना देते हैं तब आदिवासी आयोग के हस्तक्षेप से रिपोर्ट लिखी जाती है।

Sandeep Lakra whose murder

यही नहीं, उसके बाद भी न तो मृतक की खोजबीन और न ही आरोपियों पर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करती है। इसी बीच 6 सितंबर को ग्राम लुरैना थाना तहसील मैनपाट के निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे संदीप की सड़ी-गली लाश मिली।

Sandeep murder case: समाज में आक्रोश का माहौल

अमरजीत भगत ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पीडि़त परिवार और सामाजिक संगठन का गुस्सा उबाल पर है। स्थिति यह है कि परिवार के लोग अभी भी संदीप के शव (Sandeep murder case) का अंतिम संस्कार करने से मना रहे हैं। ऐसे में उसका शव मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के मरच्यूरी में रखा हुआ है।

Sarv Adivasi samaj protest

घटना को लेकर आदिवासी संगठन द्वारा प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया था। इस बीच प्रशासन द्वारा 3 दिन के अंदर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर लिए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया था। प्रशासन द्वारा दिए गए समय की मियाद 10 सितंबर मंगलवार को समाप्त हो जाएगी।

11 सितंबर को आयोजित आंदोलन को देंगे समर्थन

अमरजीत भगत ने कहा कि उचित कार्रवाई और मुख्य आरोपी (Sandeep murder case) की गिरफ्तारी नहीं होने पर 11 सितंबर को सामाजिक संगठन द्वारा आंदोलन किए जाने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन देगी। बता दे कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अभी फरार है।

Main accused Abhishek Pandey

प्रेसवार्ता में महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, बालकृष्ण पाठक, प्रदेश महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, डीसीसी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद दीपक मिश्रा, मोहम्मद इस्लाम, अनूप मेहता, लक्ष्मी गुप्ता, अशफाक अली, दुर्गेश गुप्ता, परवेज आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Updated on:
10 Sep 2024, 4:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज