अंबिकापुर

Severe cold in Surguja: शहर का 6 तो मैनपाट का पारा पहुंचा 3 डिग्री, पत्तों पर जमीं ओस की बूंदें, ठंड से ग्रामीण की मौत की आशंका

Severe cold in Surguja: बलरामपुर का पारा भी 6 डिग्री पहुंचा, पुआलों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, ठंड से कांप रहे सरगुजा संभाग के लोग

3 min read
Severe cold in Surguja
Leaves freezing in Mainpat

अंबिकापुर. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हटते ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री (Severe cold in Surguja) जबकि मैनपाट का 3 डिग्री दर्ज किया गया। आलम ये है कि ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं। मैनपाट से गुरुवार की सुबह जो तस्वीर सामने आई है, उसमें पत्तों पर ओस की बूंदे जमी नजर आईं।

Leaves freeze in Mainpat

बलरामपुर जिले की बात करें तो यहां भी तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है। ठिठुरन वाली ठंड से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। इधर बलरामपुर जिले के चलगली क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली। रातभर खुले आसमान के नीचे पड़े होने की वजह से उसकी ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है।

सरगुजा संभाग में कंपकनाने वाली ठंड (Severe cold in Surguja) पड़ रही है। अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। यही वजह है कि लोग रात के अलावा दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

ठिठुरन भरी ठंड के कारण लोग अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण ेसेहत को भी नुकसान पहुंच रहा है। बच्चों में सर्दी-खांसी के मामले सामने आ रहे हैं।

Water freeze

उत्तर भारत में पछुआ की सक्रियता

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण एक लंबे अरसे बाद इस वर्ष निर्वाध रूप से उत्तरी हवाओं का प्रभाव दिखा था। इससे सरगुजा में नवंबर में ही शीतलहर की स्थिति निर्मित हुई थी।

लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उत्तर भारत मे पछुआ की सक्रियता के कारण नियमित उत्तरी शुष्क हवा के बाधित होने से न्यूनतम तापमान में उछाल आया। एक बार फिर विक्षोभों की ऊर्जा दुर्बल होने से हवाओं का प्रवेश उत्तर की ओर से होने लगा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट (Severe cold in Surguja) दर्ज की जा रही है।

Severe cold in Surguja: मैनपाट का पारा 3 डिग्री के करीब

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट के अलावा सामरीपाठ में शहरी इलाकों से ज्यादा ठंड पड़ती है। गुरुवार को मैनपाट का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के बाद मैदानी इलाकों में पाला (Severe cold in Surguja) पडऩे लगता है।

Puaal par pala

यही वजह है कि मैनपाट व सामरीपाट क्षेत्र में पाला जमने लगा है। मैदानी इलाकों में जगह-जगह ओस की बूंदें जम रहीं हैं। पेड़-पौधों के पत्तों के अलावा पुआल पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है।

अभी और गिर सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि मौसम साफ होते ही उत्तर की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी तापमान में और गिरावट (Weather updates) की संभावना है। इसके बाद एक विक्षोभ सक्रिय होने वाली है। इस दौरान तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

सडक़ किनारे मिली युवक की लाश, ठंड से मौत की आशंका

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक ग्राम अलका निवासी राजेंद्र पंडो उम्र 45 वर्ष चलगली थाना क्षेत्र के ढढिय़ा में रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यहां उसने बुधवार की रात जमकर शराब का सेवन किया, फिर सडक़ किनारे ही सो गया। सुबह उसकी लाश मिली।

Villagers died

सूचना पर चलगली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। चूंकि अभी कड़ाके की ठंड (Severe cold in Surguja) पड़ रही है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बाहर नशे की हालत में सोने के कारण लगी ठंड से उसकी मौत हो गई।

Published on:
12 Dec 2024 06:58 pm
Also Read
View All
Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Minister Laxmi Rajwade: सडक़ पर घायलों को तड़पते देख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पसीजा दिल, फिर अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल- देखें Video

Dogs Hostage Couple: अंबिकापुर में व्यवसायी दंपती को 2 कुत्तों ने डेढ़ घंटे तक दुकान में बनाए रखा बंधक, फिर ऐसे मिली मुक्ति, देखें Video

Crime Against Women: डॉक्टर की पत्नी बोली- मेरे साथ 3 साल तक डॉक्टर ने बनाए अवैध संबंध, बेटे का कराने जाती थी इलाज