अंबिकापुर

Sky lightning: Video: आकाशीय बिजली से युवक की मौत, पत्नी, 2 बेटी व मां झुलसे, गरज-चमक के साथ 7 दिनों से हर शाम हो रही बारिश

Sky lightning: रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मैनपाट में गिरी आकाशीय बिजली, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Monsoon
Tiger point waterfall

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिविटी बनी हुई है। इस कारण पिछले 7 दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में भी पानी भर गया है। मंगलवार को तेज गरज व चमक के साथ हुई बारिश के बीच मैनपाट के ग्राम बरिमा के पकरीपारा में घर पर आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिरने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, दो बेटी व मां झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष समय से 10 दिन पूर्व लगभग 4-5 जून के अंदर मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगा। मानसून के पूर्व एक्टिविटी के कारण पिछले 5 दिनों से दोपहर के बाद बारिश हो रही है। यह स्थिति अभी आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।

पिछले 7 दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश (Sky lightning) व बीच-बीच में निकल रही धूप के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि लगातार बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32 व 23 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि २५ मई से नौतपा चल रहा है। मंगलवार को नौतपा का तीसरे दिन भी बारिश के कारण मौसम ठंड रहा।

नौतपा इस बार कुल रहने की उम्मीद

पिछले 7 दिन में सरगुजा में 65 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि यह प्री-मानसून की बारिश है। आने वाले 4-5 जून के बीच मानसून (Sky lightning) आने की उम्मीद है। इस वर्ष नौतपा से राहत की उम्मीद लगाई जा रही है।

मैनपाट का टाइगर प्वाइंट सबाब पर

अंबिकापुर सहित पूरे जिले में पिछले 5 दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण जलमग्न की स्थिति बनी हुई है। ज्येष्ठ महीने में जहां तपिश की स्थिति रहती थी, वहीं इस वर्ष लगातार बारिश (Sky lightning) हो रही है।

बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में भी पानी भर गया है। इससे झरने का दृश्य और भी मनमोहक हो गया है। 50 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई से पानी गिरने व चट्टान से टकराकर फुहारे में तब्दील होने से खुबसूरती और बढ़ जा रही है।

Sky lightning: आकाशीय बिजली का कहर

मैनपाट के ग्राम बरिमा के पकरीपारा में मंगलवार को हुई तेज गरज व चमक के बीच बारिश के दौरान ३५ वर्षीय लाल माझी के घर पर आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि गाज की चपेट में आने से मृतक की पत्नी सधाई 32 वर्ष, 2 पुत्री बबली 11 वर्ष व अमरीकन 8 वर्ष तथा मां सुखनी 55 वर्ष झुलस गई। चारों को नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान सभी घर में थे।

Updated on:
27 May 2025 08:58 pm
Published on:
27 May 2025 08:55 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष