दरअसल शहर के नमना कला पावर हाउस निवासी अनमोल गुप्ता पिता नवीन गुप्ता 22 वर्ष बुधवार की शाम करीब 6 बजे स्कूटी से मां ज्योति गुप्ता को लेने साइंस कॉलेज के समीप जा रहा था। उसकी मां जमीन का प्लॉट देखने वहां गई थी। रास्ते में साइंस कॉलेज के सामने ही अचानक आकाशीय बिजली (Sky lightning struck) उसके ऊपर आ गिरी।