अंबिकापुर

Slaps video viral: ट्रैफिक जवान ने युवक को जड़े थप्पड़ तो युवक ने भी मारे मुक्के, गिर गई टोपी और वाकी-टॉकी, देखें वायरल वीडियो

Slaps video viral: शहर के महामाया चौक पर 3 दिन पूर्व ट्रैफिक जवान व स्कूटी सवार युवक के बीच हुई मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल, ट्रैफिक जवान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Slaps video viral
Beaten between Young man and traffic jawan's (Photo- Video grab)

अंबिकापुर. शहर के महामाया चौक के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे नगर सैनिक व एक युवक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Slaps video viral) हो रहा है। स्कूटी की चाबी निकाले जाने की बात पर हुए विवाद में पहले नगर सैनिक (ट्रैफिक जवान) ने युवक के साथ मारपीट की, इस दौरान युवक ने भी जवाब में नगर सैनिक पर को थप्पड़ मारे। नगर सैनिक ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संदीप लकड़ा नगर सैनिक है, वर्तमान में वह यातायात थाने में पदस्थ है। वह सोमवार की शाम को महामाया चौक पर ड्यूटी में तैनात था। इस दौरान स्कूटी में 3 युवक महामाया रोड से देवीगंज रोड की ओर आ रहे थे। इस दौरान युवकों द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन किए जाने पर ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक (Slaps video viral) ने उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली।

इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। इस बीच नगर सैनिक ने युवक को 2 थप्पड़ जड़ दिए। इस पर युवक ने भी पलटवार करते हुए नगर सैनिक को थप्पड़ (Slaps video viral) जड़ दिए। युवक ने जब दूसरी बार हाथ चलाया तो नगर सैनिक रोक लिया। इस दौरान नगर सैनिक की टोपी और वॉकी-टॉकी सडक़ पर गिर गई।

Slaps video viral: एक-दूसरे का पकड़ा कॉलर

इतना में भी विवाद शांत नहीं हुआ तो नगर सैनिक ने युवक का कॉलर पकड़ कर वॉकी-टॉकी से यातायात थाने को जानकारी दी। इस दौरान युवक ने भी नगर सैनिक का कॉलर पकड़ (Slaps video viral) लिया और अपने मोबाइल से किसी को कॉल कर घटना की जानकारी देने लगा। पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Young man slaps traffic jawan (Photo- video grab)

नगर सैनिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना (Slaps video viral) के बाद नगर सैनिक संदीप लकड़ा ने युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

वहीं सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जवान द्वारा पहले थप्पड़ मारे जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि पुलिस को मारने का अधिकार नहीं है तो किसी ने लिखा कि युवक को भी जवान पर हाथ नहीं छोडऩा चाहिए था।

Updated on:
19 Feb 2026 06:26 pm
Published on:
19 Feb 2026 06:25 pm