अंबिकापुर

अचानक शहर में पुलिस की फौज देख सकपका गए लोग, जब पता चला तो… देखें Video

शांति व सद्भाव के साथ होली का त्यौहार मनाने किया फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर रखी जाएगी नजर

2 min read
Police flag march
Police flag march

अंबिकापुर. शांति और सद्भावनापूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडिशनल एसपी राम कृष्ण साहू ने किया, ताकि शहर में शांतिपूर्वक तरीके से लोग निर्भीक होकर होली का त्योहार मना सकें।

शहर में अचाने इतनी संख्या में पुलिस को देख पहले तो लोगों की समझ में नहीं आया, लेकिन जैसे ही यह बात पता चली कि होली से पहले पुलिस की यह फ्लैग मार्च है तो उनकी जिज्ञासा शांत हुई।


पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर उपद्रव फैलाने वालों को संकेत दिया है कि जो भी व्यक्ति शहर में उपद्रव फैलाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस ने सभी से मिल-जुलकर व आपसी भाईचारे के बीच त्यौहार मनाने की अपील की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना अविलंब पुलिस-प्रशासन को दें।

उन्होंने कहा कि होली के हुड़दंग में कानून को हाथ में लेने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। कोतवाली थाने से पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में सीएसपी आरएन यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी दीपक मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी घनश्याम कामड़े सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

Published on:
28 Feb 2018 10:06 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर