अंबिकापुर

पुलिस ने 16 किमी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर जवान को एयरपोर्ट तक पहुंचाया, फिर ले जाया गया रायपुर

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर आया था असम का जवान, अचानक तबियत बिगडऩे पर निर्वाचन आयोग द्वारा एयर एंबुलेंस कराया गया उपलब्ध
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2024, 9:03 PM IST
Green coridor made by Surguja police

अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी पर आए असम पुलिस के जवान की तबियत अचानक बिगडऩे पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा अस्पताल से 16 किलोमीटर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से मां महामाया एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। फिर एयर एंबुलेंस से उसे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल इमरजेंसी को लेकर सरगुजा में ग्रीन कॉरिडोर बनाने का यह पहला मामला है।


असम राज्य के गोलाघाट जिला अंतर्गत ग्राम सरूपाथर निवासी मनोज गोगोई उम्र 39 वर्ष असम पुलिस का जवान है। वह सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में कंपनी के साथ निर्वाचन ड्यूटी पर आया था। यहां अचानक उसकी तबियत बिगडऩे पर शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन सेरेब्रल फीवर की वजह से मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई। मेडिकल इमरजेंसी देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को उसे रायपुर ले जाने हेतु एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराया।

इसके बाद सरगुजा पुलिस ने संजीवनी अस्पताल से लगभग 16 किलोमीटर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से जवान को मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचाया। इस दौरान रास्ते भर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि आवागमन में कोई बाधा न हो।

एयर एंबुलेंस से ले जाया गया रायपुर

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जवान को एयर एंबुलेंस से रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। ग्रीन कॉरिडोर में जवान को शाम लगभग 4.30 बजे अस्पताल से निकली एंबुलेंस आधे घंटे से भी कम समय में एयरपोर्ट पहुंच गई थी।

Updated on:
8 May 2024, 9:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश