अंबिकापुर

कार चालक ने मचाया आतंक, युवक और ठेले वाले को मारी टक्कर, एक गंभीर, रौंद डाली महिला की सब्जियां

पुलिस लाइन के पास रात में कार चालक ने दिया वारदात को अंजाम, फिर हो गया फरार, दोनों युवकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
less than 1 minute read
Handcuffs
Broken handcuffs

अंबिकापुर. कार सवार एक युवक ने मंगलवार की रात पुलिस लाइन रोड में आतंक मचाया। पहले तो उसने महिला की सब्जियां रौंद डाली फिर अंडा ठेले वाले को टक्कर मार दी। इससे उसका ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने वहीं खड़े एक युवक को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद वह कार लेकर वहां से फरार हो गया।

युवक व ठेला संचालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठेला व्यवसायी ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार शहर के बौरीपारा निवासी 40 वर्षीय समीर मंडल मंगलवार की रात पुलिस लाइन स्थित ठेला के पास खड़ा होकर अंडा खा रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक स्कूल रोड की ओर से आया और पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे महिला सब्जी व्यवसायी की सब्जी के ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद कार चालक ने पास में ही अंडा ठेला में जाकर टक्कर मार दी। अंडा ठेला के पास खड़े समीर को को भी उसने टक्कर मारी, इससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं ठेला व्यवसायी अनिल भी घायल हो गया। इसके बाद कार चालक प्रतापपुर चौक की ओर फरार हो गया। इधर दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समीर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


ठेला संचालक ने की शिकायत
ठेला व्यवसायी अनिल जायसवाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। अनिल ने कार का नंबर सीजी 15 डीई-6500 बताया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Published on:
26 Dec 2018 07:36 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video