अंबिकापुर

वकील के घर हुई 7 लाख की चोरी, पड़ोसी के घर से भी 4 लाख के गहने व नकद ले उड़े थे चोर

0 दोनों ही परिवार अपने-अपने पैतृक निवास किसी काम से गए थे, वकील जब घर लौटा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था, पड़ोसी ने अपने रिश्तेदार को देखने भेजा तो वहां भी हुई थी चोरी
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2024, 7:14 AM IST
Theft in advocate house

अंबिकापुर. शहर के नवापारा स्थित एक वकील व उसके पड़ोसी के मकान में 22 से 23 अप्रैल की रात चोरों ने धावा बोला। पुलिस ने वकील के घर से 7 लाख रुपए के जेवर, जबकि पड़ोसी के घर से 4 लाख के जेवर व 50 हजार रुपए नकद पार कर दिए। चोरी की वारदात के दौरान वकील व उसका पड़ोसी अपने-अपने परिवार के साथ पैतृक निवास गए थे। सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरु की। दोनों घरों से कुल चोरी 11.50 लाख रुपए की बताई जा रही है।


शहर के नवापारा महागिरजाघर के सामने स्थित पुराने सेल टैक्स ऑफिस गली में अधिवक्ता केडी प्रजापति का मकान है। उनकी पत्नी 19 अप्रैल को अपने गांव बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमनपुर गई थी।

इसी बीच 22 अप्रैल को अधिवक्ता कोर्ट के काम से प्रतापपुर गए और रात को वे भी पत्नी के पास चलगली में रुक गए। वे 24 अप्रैल की सुबह अंबिकापुर पहुंचे और घर न जाकर सीधे कोर्ट आ गए। शाम को वे जब कोर्ट से घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वे भीतर गए तो आलमारी खुली व सामान बिखरा हुआ था।

जब वे पूजा रूप में पहुंचे तो वहां की पेटी में रखे करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने रात में ही गांधीनगर पुलिस को दी।

पड़ोसी के घर भी लाखों की चोरी

अधिवक्ता के पड़ोस में ही सुनील मिश्रा पिता चंद्रमणि मिश्रा का मकान है। वह सोसायटी संचालक है। 19 अप्रैल को सुनील मिश्रा अपनी पत्नी व 2 बच्चों तथा अपने 2 छोटे भाइयों व पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक निवास स्थान रीवा गए थे। यहां उनके बेटे का जनेउ संस्कार होना था। जबकि उनके पिता घर पर ही रुके थे।

22 अप्रैल को पिता भी कार्यक्रम में शामिल होने रीवा चले गए हैं। जब सुनील मिश्रा को पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता के घर चोरी हो गई है तो उन्होंने गांधीनगर निवासी अपने जीजा राजीव द्विवेदी को यह देखने अपने घर भेजा कि उनका घर सही सलामत है या नहीं। जब जीजा पहुंचा तो बाहर से सब सामान्य था।

जब ताला खोलकर वे भीतर घुसे तो सारा सामान बिखरा था। कमरे के 3 ताले टूटे थे तथा आलमारी में रखे राशन दुकान के 50-60 हजार रुपए व करीब 4 लाख रुपए के जेवर गायब थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

वकील की रिपोर्ट पर गुरुवार की सुबह गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस बीच सुनील मिश्रा के जीजा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों घर में 22-23 अप्रैल की रात चोरी की आशंका जताई जा रही है। दोनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
26 Apr 2024, 7:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज