अंबिकापुर

Theft in house: परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ गया था व्यवसायी, इधर चोरों ने घर से पार कर दिए कैश व जेवर

Theft in house: घर का ताला तोडक़र चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, रिश्तेदारों ने व्यवसायी को घर मेें चोरी की दी सूचना, पुलिस ने की मामले की जांच
less than 1 minute read
Theft in house: परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ गया था व्यवसायी, इधर चोरों ने घर से पार कर दिए कैश व जेवर
Police on the spot

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 में एक व्यवसायी के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर व नकद रकम पार (Theft in house) कर दिया। व्यवसायी परिवार सहित महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर स्थित सुमन पेट्रोलियम के समीप वार्ड क्रमांक 9 निवासी व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल 8 फरवरी की रात 8.30 बजे परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने यूपी (Theft in house) के प्रयागराज गए थे।

इधर देर रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र अंदर कमरे से सोने की चेन, अंगूठी अन्य जेवरात तथा नकद रकम भी पार कर दिए। सुबह 6 बजे रिश्तेदारों ने इस घटना की जानकारी व्यवसायी को दी।

Theft in house: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इधर सूचना (Theft in house) मिलने पर लखनपुर पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Updated on:
09 Feb 2025 07:24 pm
Published on:
09 Feb 2025 07:23 pm
Also Read
View All
Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत