अंबिकापुर

Thieves rally: Video: चोरी का सामान हाथ में पकड़वाकर 2 युवकों का गांव में निकाला जुलूस, माइक में कराया अनाउंस, वीडियो वायरल

Thieves rally: जुलूस निकालने से पूर्व पंचायत की बैठक बुलाकर दोनों युवकों पर लगाया गया था अर्थदंड, राशि नहीं पटाने पर दी यह अनोखी सजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2025, 8:45 PM IST
Thieves rally
Thieves rally in the village (Photo- video grab)

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनकरा में 2 युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें मोटर पंप और पाइप हाथ में पकड़ाकर पूरे गांव में जुलूस (Thieves rally) के रूप में घुमाया। आरोप है कि इन युवकों ने गांव से मोटर पंप चोरी की थी। पंचायत में हुई बैठक के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों पर अर्थदंड लगाया, जिसे न पटाने पर उन्हें यह अनोखी सजा दी गई।

सजा के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से इन दोनों युवकों का नाम लेते हुए गांव में चोरी की घोषणा भी करवाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Thieves rally) हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी युवक शर्मसार होते हुए गांव में घूमते नजर आ रहे हैं। चौक-चौराहों पर उन्हें रोक कर माइक पर उनकी करतूत बताई जा रही है।

Thieves rally: आपसी विवाद का है मामला

इस मामले (Thieves rally) में लखनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने किसी भी प्रकार के जुलूस की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि यह मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है, जिसमें कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई थी।

Updated on:
11 Oct 2025, 8:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश