अंबिकापुर

Unique protest: Video: हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, सडक़ पर उतरकर मांगी भीख, कहा- राज्य कोष में जमा करेंगे ये पैसे

Unique protest: अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं एनएचएम कर्मचारी, कहा- हमने भीख मांग कर की है सरकार को जगाने की कोशिश
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 7:37 PM IST
Unique protest
NHM workers begged in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। शहर की सडक़ों पर उतरकर आम नागरिकों से भीख (Unique protest) मांगते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतनमान में सुधार और सेवा शर्तों का निर्धारण शामिल है।

दरअसल एनएचएम के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। विरोध-प्रदर्शन (Unique protest) के दौरान कर्मचारियों ने नागरिकों से मिली भीख की राशि को राज्य सरकार के कोष में जमा कराने की घोषणा करते हुए तंज कसा कि शायद इससे सरकार उन्हें नियमितीकरण का तोहफा दे सके।

NHM workers unique protest (Photo- Patrika)

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अब तक 100 से अधिक बार ज्ञापन और पत्र सरकार को सौंपे हैं, लेकिन हर बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे चुका है और जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल (Unique protest) जारी रहेगी।

Unique protest: स्वास्थ्य सेवा पर असर

स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हंै। इलाज के अभाव में मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इधर संघ ने इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Updated on:
22 Aug 2025, 7:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत