अंबिकापुर

Woman death case: प्रसूता महिला की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत, पति बोला- इलाज में हुई लापरवाही, बिन मां 3 दिन का बच्चा…

Woman death case: कोरिया के जिला अस्पताल में महिला का हुआ था प्रसव, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर आए थे परिजन, पति ने मांगा मुआवजा
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2024, 2:30 PM IST
Woman death case
Pregnant women relatives

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती प्रसूता महिला की सोमवार की सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि समय पर ब्लड नहीं चढ़ाया गया तथा डॉक्टरों ने भी समय-समय पर नहीं देखा। इस वजह से मौत (Woman death case) हो गई। उसने बताया मेरा 3 दिन का बच्चा बिना मां के हो गया। बैकुंठपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बाद गंभीर स्थिति में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।

एमसीबी जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनियादफाई निवासी प्रमिला यादव पति सोनू यादव २८ वर्ष गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने उसे डिलीवरी के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर (Woman death case) कर दिया था।

यहां 21 दिसंबर को महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। प्रसव के बाद महिला की गर्भ की सफाई नहीं हो पाई थी। वहीं महिला की स्थिति गंभीर थी। इस स्थिति में बैकुंठपुर जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन ने उसे यहां 22 दिसंबर की सुबह मातृ व शिशु अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने महिला के गर्भ की सफाई कर इलाज शुरू कर दिया था। महिला की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया था। इसके बावजूद 23 दिसंबर की सुबह महिला की मौत (Woman death case) हो गई।

पति बोला- लापरवाही से गई जान

महिला की मौत के बाद उसके पति सोनू यादव ने इलाज में लापरवाही (Woman death case) का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि समय पर ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। ब्लड के लिए काफी देर तक परेशान रहा। इसके बावजूद मैंने अपने परिजन से डोनेट कराकर एक यूनिट ब्लड चढ़ाने को दिया था।

वहीं समय-समय पर चिकित्सक द्वारा देखा नहीं जा रहा था। ब्लीडिंग नहीं रूक पा रही थी। पति का कहना है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मेरा 3 दिन का बच्चा बिना मां के हो गया है। पति ने मुआवजे की मांग की है।

Woman death case: गंभीर थी महिला

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या का कहना है कि बैकुंठपुर से रेफर आने पर महिला को मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था, महिला में हिमोग्लोबिन की कमी (Woman death case) थी। जांच में पता चला की महिला को सिकलिन की पुरानी बीमारी थी।

बैकुंठपुर अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद उसे रेफर करने महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं परिजन के आरोप के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी।

Updated on:
24 Dec 2024, 2:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत