अंबिकापुर

Video: जंगल में महिलाओं ने पूर्व सरपंच को घेरकर हाथ-मुक्के व चप्पलों से जमकर की पिटाई- देखें वीडियो

Women beaten video: सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो, जंगल में महुआ बीनने गईं महिलाओं को दी थी गाली, महिलाओं ने पीटते हुए पुलिस के किया सुपुर्द

2 min read
beaten video viral
Women beaten former sarpanch in forest

अंबिकापुर. Women beaten video: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र में जंगल में कुछ महिलाओं ने पूर्व सरपंच की हाथ-मुक्के व चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पिटाई का वीडियो भी मोबाइल पर बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना 24 मार्च की बताई जा रही है। दरअसल पूर्व सरपंच ने महिलाओं को महुआ बीनने से मना किया था, इस दौरान उसने उन्हें गाली भी दी थी। इससे गुस्साईं महिलाओं ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामेश्वरनगर निवासी शिवप्रसाद सिंह पूर्व सरपंच है। 28 मार्च को क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाएं जंगल में महुआ बीनने गई थीं। इस दौरान शिवप्रसाद वहां पहुंचा और महिलाओं को महुआ बीनने से मना किया। बताया जा रहा है कि उसने कहा कि यह जंगल उसका है, यहां दोबारा मत आना।

इस दौरान उसने महिलाओं से गाली-गलौज भी की। गाली सुनकर महिलाएं काफी आक्रोशित हो गईं। इसके बाद उन्होंने पूर्व सरपंच को घेर लिया और हाथ-मुक्के व चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

महिलाएं करीब 2-3 मिनट तक उसकी पिटाई करती रहीं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से पिटाई का वीडियो भी बनाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
पूर्व सरपंच की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने पिटाई के बाद उसे सनावल थाने के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रजनीश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षोंं में से किसी ने भी मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई है।

Published on:
31 Mar 2023 08:35 pm
Also Read
View All
Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Minister Laxmi Rajwade: सडक़ पर घायलों को तड़पते देख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पसीजा दिल, फिर अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल- देखें Video