अमरीका

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पाकिस्तान ने हमें 15 साल मूर्ख बनाया, उसे आर्थिक मदद देना बेवकूफी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले 15 साल में अमरीका ने पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर की मदद की। इसके बदले हमें सिर्फ झूठे आश्वासन और धोखा मिला है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 8:00 PM IST
pak

नई दिल्ली। नए साल के पहले ही दिन पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद को रोकने का ऐलान कर दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा पाक ने हमें 15 साल से सिर्फ झूठे आश्वासन दिए हैं।


ट्रंप ने कहा- पाक ने सिर्फ धोखा दिया
डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर लिखा है कि पिछले 15 साल में पाकिस्तान को अमरीका ने 33 बिलियन डॉलर की मदद की है। इसके बदले हमें सिर्फ झूठे आश्वासन और धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला है। पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगार है। पाक ने हमारे नेताओं को सिर्फ मूर्ख बनाया है। जिन आतंकवादियों को हम अफगानिस्तान में पकड़ रहे हैं, वो पाक के लिए स्वर्ग है। लेकिन अमरीका अब पाकिस्तान की वित्तीय मदद नहीं करेगा।

पहले ही रोकी जा चुकी है 163 करोड़ की राशि
गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में भी अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 163 करोड़ की राशि रोक चुका है। इसके साथ ही ये चेतावनी भी थी कि, आने वाले दिनों में अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाया तो हर तरह की मदद रोक दी जाएगी। 2002 से अबतक अमरीका ने पाकिस्तान को 2 लाख 10 हजार करोड़ की मदद कर चुका है।

ये भी पढ़े- नए साल में कंगाल हो जाएगा हाफिज सईद , पाक सरकार जब्त करेगी संपत्ति

आतंकियों के लिए पनाहगार है पाक
बता दें कि इस बात की चर्चा काफी पहले से थी कि, आतंकवादियों की मदद करने और पूरी दुनिया में आतंकियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगार बने पाकिस्तान के लिए अमरीका से बुरी खबर आ सकती है। अगस्त में अमरीका की ओर से कहा गया था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता तब तक वह 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की धनराशि जारी नहीं करेगा।

Updated on:
2 Jan 2018, 8:00 PM IST
Published on: