24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में कंगाल हो जाएगा हाफिज सईद, पाक सरकार जब्त करेगी संपत्ति

पाकिस्तान सरकार आतंकी हाफिज सईद से जुड़े संगठनों और वित्तीय संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में है। इसे लेकर एक गुप्त बैठक की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 Jan 2018, 5:36 PM IST

Hafiz Saeed

नई दिल्ली। आतंकी हाफिज सईद को लेकर जारी अमरीकी दबाव के आगे अब पाकिस्तान सरकार झुकने लगी है। पाक सरकार मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की संस्थाओं पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज से जुड़े संगठनों और वित्तीय संपत्ति को पाकिस्तानी सरकार जब्त करने वाली है।


सरकार ने जारी किया आदेश
पाकिस्तान सरकार ने 19 दिसंबर को एक उच्च स्तरीय गुप्त बैठक की है। बैठक में कई विभागों के प्रमुख शामिल हुए है। इसी बैठक में सरकार ने सभी राज्यों और संघीय विभागों को एक आदेश भी जारी किया है। जिसमें 28 दिसंबर तक जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।


हाफिज को बयान का इंतजार
वहीं हाफिज के दोनों संगठन के प्रवक्ताओं ने कहा है कि जबतक सरकार की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं होता, तबतक इस मामले पर कुछ नगहीं कहा जा सकता है।


मुंबई हमले का मास्टरमाइंड
अमरीका काफी दिनों से हाफिज सईद की जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा बताता रहा है। अमरीका ने हाफिज के सिर पर 10 मिलियन का इनाम घोषित कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि मुंबई में 2008 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी।


चुनाव लड़ने की तैयारी में हाफिज
बता दें कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा 'वर्जित संस्थाओं की शाखाओं के राजनीति में प्रवेश को लेकर विरोध' के बावजूद जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद ने अपनी पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का दफ्तर यहां खोल लिया है। गृह मंत्रालय ने एमएमएल के एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकरण का विरोध किया है और इसे 'प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) व जेयूडी की शाखा बताया है।' सईद ने नेशनल एसेंबली निर्वाचन क्षेत्र (एनए-120) लाहौर सीट के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। लाहौर सीट से नवाज शरीफ और उनके परिवार ने 1985 में अपनी राजनीति की शुरुआत की। शरीफ परिवार इस सीट से कभी चुनाव नहीं हारा।डॉन आनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के समर्थकों ने कसूरपुरा, चौधरी पार्क व आउटफालल रोड पर गुलाब की पंखुडियों की बारिश कर उसका स्वागत किया। उसने मोहनी रोड पर एमएनएल के दफ्तर का उद्घाटन किया था।