27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / फर्जी भारतीय पहचान, डीपफेक और सांप्रदायिक हथकंडों के ज़रिए पाकिस्तान ने ऑनलाइन भारत को निशाना बनाने की कोशिशें की तेज़

फर्जी भारतीय पहचान, डीपफेक और सांप्रदायिक हथकंडों के ज़रिए पाकिस्तान ने ऑनलाइन भारत को निशाना बनाने की कोशिशें की तेज़

पाकिस्तान ने ऑनलाइन भारत को निशाना बनाने की अपनी कोशिशें तेज़ कर दी है। कैसे कर रहा है पाकिस्तान यह काम? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:57 PM IST

Hacker

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ऑनलाइन साजिश (Representational Photo)

भारत (India) के सैन्य नेतृत्व पर से लोगों का भरोसा कम करने और देश में पहले से मौजूद दरारों का फायदा उठाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने ऑनलाइन भारत को निशाना बनाने की अपनी कोशिशों को तेज़ कर दिया है। इसके लिए पाकिस्तान फर्जी भारतीय पहचान, डीपफेक, पुराने वीडियो और मनगढ़ंत सांप्रदायिक हथकंडों का इस्तेमाल कर रहा है।

पाकिस्तान चला रहा है दुष्प्रचार अभियान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है। इस अभियान के जरिए भारत के राजनीतिक नेतृत्व, सैन्य प्रतिष्ठान, सुरक्षा संस्थानों और सामाजिक-सांस्कृतिक दरारों को पाकिस्तान निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।

हज़ारों सोशल मीडिया अकाउंट्स का किया जा रहा है इस्तेमाल

पाकिस्तान के दुष्प्रचार अभियान के लिए हज़ारों सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ऐसे कई अकाउंट्स की पहचान कर ली गई है और उन्हें फ्लैग किया गया है। हालांकि इनमें से कई अकाउंट्स को हटा दिया गया है या ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन इनकी जगह लगातार नए अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं, जो बिल्कुल बॉट की तरह काम करते हैं। यह काम बहुत बड़े पैमाने पर और लगातार किया जा रहा है जो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है। इसमें देश की सरकार, सेना, रक्षा प्रतिष्ठान और आंतरिक दरारों से जुड़े नैरेटिव को बार-बार फैलाया जा रहा है। इसके लिए एआई का इस्तेमाल करके भ्रामक कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है। इनको इस तरह से पेश किया जा रहा है जिससे लगे कि ये बिल्कुल असली है।

पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश

यह पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश है जिसके तहत भारत के भीतर संवेदनशील घटनाओं का फायदा उठाने, पहले से मौजूद दरारों को और गहरा करने, तथा भारत की आंतरिक स्थिरता और संस्थागत कामकाज के बारे में अफवाहें फैलाकर जनता के भरोसे को कम करने की कोशिश की जा रही है। पुराने दंगों और अन्य सांप्रदायिक घटनाओं की तस्वीरों और वीडियो को भ्रामक कैप्शन, बदली हुई ऑडियो, गलत तारीखें या फर्जी न्यूज़ टिकर जोड़कर उन्हें ऐसे दिखाया जाता है कि वो पुरानी नहीं, बल्कि नई घटना लगे। पाकिस्तान बड़े पैमाने पर यह काम कर रहा है और इस अभियान को चलाने में कई लोग शामिल हैं।