27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेशी स्पीकर ने दी ICJ जाने की धमकी, 1971 की जंग व कश्मीर पर भी दिए भारत विरोधी बयान

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेशी स्पीकर ने दी ICJ जाने की धमकी, 1971 की जंग व कश्मीर पर भी दिए भारत विरोधी बयान

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश ने भारत पर दबाव बढ़ाया है। संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि भारत ने हसीना को नहीं सौंपा तो बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:06 AM IST

Sheikh Hasina Return to Bangladesh

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (फोटो-IANS)

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संभावित प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। पाकिस्तान की छह दिवसीय यात्रा के दौरान बांग्लादेशी संसद के स्पीकर हाफ़िज उद्दीन अहमद ने इस्लामाबाद में कहा कि अगर भारत पूर्व प्रधानमंत्री को प्रत्यर्पित नहीं करता है, तो ढाका इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) का दरवाजा खटखटा सकता है।

बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार, अहमद ने धमकी भरे लहजे में यह भी कहा कि अगर शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाएगा। बांग्लादेशी स्पीकर ने इस दौरान 1971 के युद्ध, कश्मीर मुद्दे और शेख हसीना के 15 साल के कार्यकाल को लेकर भी भारत विरोधी बयान दिए।

1971 के युद्ध और कश्मीर पर विवादित बयान

बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेशी स्पीकर हाफ़िज उद्दीन अहमद ने दावा किया कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने बंगालियों की कोई मदद नहीं की थी, बल्कि पाकिस्तान को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई।

अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना के 15 साल के शासन पर निशाना साधते हुए अहमद ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में बांग्लादेश एक तरह से पड़ोसी देश की कॉलोनी बन गया था, जिसके कारण वहां के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रस्तावों के अनुसार किया जाना चाहिए।

हसीना के लौटने के ऐलान से भड़का ढाका

बांग्लादेशी स्पीकर का यह बयान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के उस ऐलान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई थी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन 1971 के मुक्ति संग्राम का अंत हुआ था और ढाका में पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था।

ढाका की मौजूदा सरकार ने हसीना की वापसी की घोषणा की आलोचना की है और स्पष्ट किया है कि उनकी वापसी केवल एक औपचारिक कानूनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के जरिए ही स्वीकार्य हो सकती है। स्पीकर अहमद ने कहा, "शेख हसीना वाजेद का वापस लौटने का दावा केवल उनके समर्थकों का मनोबल बनाए रखने की एक कोशिश है, वह बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी।"

बांग्लादेशी मंत्री ने शेख हसीना को बताया आतंकवादी

दूसरी ओर, ढाका में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आतंकवादी और मनोरोगी बताया। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो और अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कबीर ने कहा कि भारत को अब यह समझ आने लगा है कि अपनी धरती पर किसी आतंकवादी को शरण देने में कितनी चुनौतियां और मुश्किलें आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हसीना 2,000 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं और बिना किसी पछतावे के देश छोड़कर भाग गईं।

2024 के आंदोलन के बाद भारत में रह रही हैं हसीना

2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध-प्रदर्शनों के बाद सत्ता से बेदखल होने पर शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं और तब से नई दिल्ली में रह रही हैं। अपने निर्वासन के दौरान, नवंबर 2025 में उनकी अनुपस्थिति में बांग्लादेश में उन पर मुकदमा चलाया गया और जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।