27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘अमेरिका को नहीं है मिडिल ईस्ट के तेल की ज़रूरत’, क्या डोनाल्ड ट्रंप की इस बात में है सच्चाई? समझिए पूरी स्थिति

‘अमेरिका को नहीं है मिडिल ईस्ट के तेल की ज़रूरत’, क्या डोनाल्ड ट्रंप की इस बात में है सच्चाई? समझिए पूरी स्थिति

Middle East Oil: मिडिल ईस्ट के तेल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्या कहना है? आइए इस बारे में उनके विचार पर नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:36 PM IST

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (Photo- ANI)

अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार (स्थानीय समय) को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास से अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) के साथ अमेरिकी सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग के मौके पर कॉल के ज़रिए बात की और कई मुद्दों का ज़िक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के तेल (Middle East Oil) पर एक बड़ी बात कह दी।

"अमेरिका को नहीं है मिडिल ईस्ट के तेल की ज़रूरत"

सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग के मौके पर कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, "अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल की ज़रूरत नहीं है।" ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की मौजूदगी के बारे में भी बात की और कहा कि अमेरिकी सेना सिर्फ इज़रायल और अन्य देशों की सुरक्षा के लिए मिडिल ईस्ट में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।

क्या ट्रंप को नहीं चाहिए मिडिल ईस्ट का तेल?

ट्रंप भले ही कह रहे हैं कि उन्हें मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए, लेकिन ईरान (Iran) से युद्ध के दौरान वह कई बार ईरानी तेल को लेने की इच्छा जता चुके हैं। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह ईरान का तेल अपने कब्ज़े में लेना चाहते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के खार्ग आइलैंड (Kharg Island) पर कब्ज़े का भी ज़िक्र किया, जहाँ से ईरान का करीब 90% तेल निर्यात होता है। ट्रंप इस आइलैंड पर कब्ज़ा इसलिए चाहते हैं जिससे ईरान के तेल बिज़नेस पर उनका कंट्रोल हो जाए। वह जानते हैं कि ऐसा करना उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अमेरिकी सेना ने कई बार खार्ग आइलैंड पर हमले किए हैं। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर कंट्रोल के पीछे भी ईरान के तेल पर कब्ज़ा करना एक बड़ा लक्ष्य है क्योंकि इसी रास्ते से ईरान अपना ज़्यादातर तेल निर्यात करता है।

मिडिल ईस्ट में कई बड़ी तेल कंपनियों में अमेरिका की भी पार्टनरशिप है। अमेरिकी कंपनियाँ इन तेल कंपनियों में तकनीकी विशेषज्ञता, निवेश और कुछ हिस्सेदारी के ज़रिए काम करती हैं। इससे अमेरिका को आर्थिक फायदा तो मिलता ही है, साथ ही ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक आपूर्ति में प्रभाव, राजस्व भंडार का बढ़ना, तकनीकी निर्यात और रणनीतिक सहयोग जैसे फायदे भी मिलते हैं। इससे अमेरिका को तेल कीमतों पर नियंत्रण और सहयोगी देशों से राजनीतिक संबंध बनाए रखने में भी मदद मिलती है।