27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘हमारी जीत करीब है, जब चाहूं तब खत्म हो जाए जंग’: ईरान युद्ध पर बोले डोनाल्ड ट्रंप; तेहरान को दिया समझौते का मौका

‘हमारी जीत करीब है, जब चाहूं तब खत्म हो जाए जंग’: ईरान युद्ध पर बोले डोनाल्ड ट्रंप; तेहरान को दिया समझौते का मौका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की जीत करीब है। उन्होंने तेहरान को समझौते का मौका देते हुए कहा कि इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:47 AM IST

Republican Party Controversy

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, Photo- ANI

Donald Trump on Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर दावा किया है कि अमेरिका जीत के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन अभी भी तेहरान को एक ऐसे समझौते तक पहुंचने का मौका दे रहा है जिससे जान-माल के और अधिक नुकसान को रोका जा सके। हालांकि, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि युद्ध कब खत्म होगा इसका फैसला अमेरिका अपने हिसाब से करेगा।

फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास से थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिकी सैनिकों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईरान में जीत हमारे हाथ में है। लेकिन यह तब होगा, जब मैं चाहूंगा। सच कहूं तो इसका समय मेरे फैसले पर निर्भर करता है।" ट्रंप ने इस दौरान यह भी दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हम उन्हें समझौता करने और जान बचाने का हर मौका दे रहे हैं- ट्रंप

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग को खत्म करने के प्रयासों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अभी भी ईरान को बातचीत का रास्ता दे रहा है। सैनिकों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम अच्छा बर्ताव करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें समझौता करने और कई लोगों की जान बचाने का हर मौका दे रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे या नहीं।"

ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे - डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिकी सैनिकों की भूमिका की तारीफ की और दोहराया कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। उन्होंने सैनिकों से कहा, "आप में से हर एक बहुत अहम भूमिका निभा रहा है, न सिर्फ आज हमारे देश की रक्षा करने में, बल्कि यह सुनिश्चित करने में भी कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए, जिससे भविष्य की अमेरिकी पीढ़ियों की सुरक्षा हो सके। मैं यकीन दिलाता हूं कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे।"