Global Warming: धरती पर पहली बार वैश्विक औसत तापमान लगातार छह दिनों तक औद्योगिक क्रांति से पहले के स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। अमरीकी मौसम एजेंसी ने बताया है कि 23 नवंबर को तापमान का यह अंतर बढ़कर 2.24 डिग्री तक पहुंच गया, जिसने वर्ष 2023 के 2.05 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह गंभीर स्थिति ऐसे समय सामने आई है, जब संयुक्त राष्ट्र का कॉप-31 जलवायु सम्मेलन जीवाश्म ईंधन से दूरी बनाने, उत्सर्जन कटौती और जलवायु वित्त पर किसी ठोस सहमति के बिना समाप्त हो चुका है।