26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / क्या छिड़ेगा एक और युद्ध? अमेरिका की मदद के बिना ईरान पर हमले के लिए तैयार इज़रायल

क्या छिड़ेगा एक और युद्ध? अमेरिका की मदद के बिना ईरान पर हमले के लिए तैयार इज़रायल

Iran-Israel War: क्या ईरान और इज़रायल के बीच एक और युद्ध छिड़ने वाला है? इज़रायली सेना के प्रवक्ता ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जिससे दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध छिड़ने की अटकलों को तेज़ कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:55 PM IST

Israel attack on Iran

ईरान और इज़रायल की जंग (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों ने कुछ दिन पहले फिर एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले किए। दोनों देश लंबा युद्ध नहीं चाहते, लेकिन एक-दूसरे की शर्तों पर सहमत भी नहीं हो रहे हैं, जिससे समय-समय पर दोनों एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले करते हैं। इज़रायल (Israel) इकलौता ऐसा देश है जो ईरान के खिलाफ युद्ध के पक्ष में है। 28 फरवरी को जब युद्ध शुरू हुआ था, तब इज़रायल भी इसमें अमेरिका के साथ शामिल था। बाद में युद्ध सिर्फ अमेरिका और ईरान के बीच रह गया, लेकिन लंबे समय से ईरान और इज़रायल के बीच चल रहा तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच अब इज़रायल के सैन्य अधिकारी ने एक बड़ी बात कह दी है।

अमेरिका की मदद के बिना ईरान पर हमले के लिए तैयार इज़रायल

इज़रायल के सैन्य प्रवक्ता एफी डेफ्रिन (Effie Defrin) का कहना है कि इज़रायल किसी भी क्षण ईरान पर ताकत के साथ हमला करने के लिए तैयार है। डेफ्रिन ने यह भी कह दिया है कि इज़रायल बिना अमेरिका की मदद के ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है। इज़रायली सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इज़रायल के अस्तित्व के लिए ईरान खतरा बना हुआ है।

आज होगी नेतन्याहू के सुरक्षा कैबिनेट की मीटिंग

इज़रायली मीडिया की रिपोर्ट ने एक मंत्री के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य अभियान की इज़रायल और अमेरिका की तैयारियों के बीच इज़राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu), आज, गुरुवार, 26 नवंबर जो शाम को अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी चेतावनियाँ मिल रही हैं कि ईरान, इज़रायल पर अचानक हमला कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इज़रायल और ईरान नियमित रूप से एक-दूसरे को धमकियाँ देते रहे हैं। इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर ईरान, इज़रायल पर हमला करता है तो इज़रायली सेना ईरान को 'पाषाण काल' में वापस भेज देगी।