रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 57 महीने पूरे हो चुके हैं। काफी कोशिशों के बावजूद युद्ध अभी तक रुका नहीं है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। रूस के हमलों से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, तो वहीँ यूक्रेन ने भी रूस को नुकसान पहुंचाया है। इस युद्ध को रोकने की कई कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी इस युद्ध को रोकने की कोशिशों में जुटे हुए हैं और अब उन्होंने इस मामले पर एक बड़ा दावा किया है।