इससे पहले, अब्बास ने हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले सहित कई आतंकी घटनाओं की निंदा तो की थी, लेकिन हमास को सीधे तौर पर 'आतंकी संगठन' कहने से बचते रहे थे। उनका तर्क था कि ऐसा न करने से वे एक 'पुल' (bridge) की तरह काम कर पाते हैं और इससे उनके परिवार की सुरक्षा में भी मदद मिलती है। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के अनुसार, अरब-नेतृत्व वाली एक अन्य पार्टी 'जॉइंट लिस्ट' (Joint List) ने भी हमास को सार्वजनिक रूप से आतंकी संगठन के रूप में मान्यता नहीं दी है।