23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / इजरायल में सरकार गठन को लेकर क्या बनेगी बात? 2 बैठकों के बाद भी आइजनकोट और नेतन्याहू के दलों के बीच नहीं बन पाई सहमति

इजरायल में सरकार गठन को लेकर क्या बनेगी बात? 2 बैठकों के बाद भी आइजनकोट और नेतन्याहू के दलों के बीच नहीं बन पाई सहमति

इजरायल में सरकार गठन को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइजनकोट के बीच हुई ताजा बातचीत बेनतीजा रही। नेतन्याहू सत्ता साझा करने के प्रस्ताव के पक्ष में हैं, जबकि आइजेनकोट उनके नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:45 AM IST

Israel Government Formation

गादी आइजनकोट और बेंजामिन नेतन्याहू (फ़ोटो-X@AJEnglish)

Israel Government Formation: इजरायल में नई गठबंधन सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है। रविवार 22 नवंबर 2026 को गादी आइजनकोट की यशार पार्टी और कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत का दूसरा दौर बिना किसी समझौते के खत्म हो गया।

पिछले रविवार को हुई शुरुआती बातचीत के बाद, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि तेल अवीव के पास हर्ज़लिया के एक होटल में लगभग चार घंटे तक मिले, जहां कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों दलों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए और बैठकें होंगी, हालांकि अभी तक कोई निश्चित तारीख या समय-सीमा तय नहीं की गई है।

6 दिसंबर तक सरकार बनाने की चुनौती

अक्टूबर में हुए संसदीय चुनाव में किसी भी एक पार्टी को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। नतीजतन, गादी आइजनकोट के सामने सरकार गठन के लिए 6 दिसंबर तक की समयसीमा है, हालांकि वे इसके लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांग सकते हैं। 120 सदस्यों वाली संसद (नेसेट) में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है, जबकि आइजनकोट के गुट के पास अभी 48 सीटें हैं।

संभावित गठबंधन सहयोगियों को लेकर आंतरिक मतभेदों के कारण बातचीत काफी जटिल बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, आइजनकोट के पास जो विकल्प हैं, उनमें अति-रूढ़िवादी समूहों को साथ लाना, अरब पार्टियों का समर्थन हासिल करना, या लिकुड पार्टी के साथ सत्ता-साझाकरण समझौता करना शामिल है।

नेतन्याहू चाहते हैं सत्ता में हिस्सेदारी

कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की वकालत कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री पद के लिए रोटेशनल (बारी-बारी से) व्यवस्था हो सकती है, जिसे आइजनकोट के साथ साझा किया जा सकता है। इजरायल में पहले भी इस तरह का मॉडल अपनाया जा चुका है।

माना जा रहा है कि ऐसी व्यवस्था से नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के आरोपों से राजनीतिक सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इससे उन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले से पहले हुई सुरक्षा चूक की स्वतंत्र जांच की मांग को टालने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, आइजनकोट इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दिखते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वे नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होंगे। इसे देखते हुए दोनों पक्षों के बीच सत्ता-साझाकरण समझौते की राह आसान नहीं लगती।

बेनेट का नेतन्याहू के साथ गठबंधन से इनकार

वहीं, इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और आइसेनकोट के सहयोगी नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को साफ तौर पर कहा कि वे ऐसी किसी भी सरकार में शामिल नहीं होंगे, जिसमें नेतन्याहू या उनका गठबंधन शामिल हो।

बेनेट ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में नेतन्याहू या उनके गुट के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। इससे सरकार बनाने के संभावित राजनीतिक विकल्पों को लेकर स्थिति और भी जटिल हो गई है।