4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान में प्रदर्शन के दौरान तीन मौतें, ट्रंप ने ट्वीट में किया प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट

सरकारी सुरक्षाबलों की ओर से की गयी गोलीबारी में करीब तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification

image

Pradeep Kumar Pandey

Dec 31, 2017

protest in iran

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने की खबर आ रही हैं।

protest in iran

सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में वहां फैली हिंसा साफ नजर आ रही है। वीडियो में दोरूद शहर में हो रही आगजनी भी देखी जा सकती है।

protest in iran

प्रदर्शन के विरोध में सरकारी सुरक्षाबलों की ओर से की गयी गोलीबारी में करीब तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी।विरोध में उतरे लोग ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खेमनई के खिलाफ नारेबजी की और उनके पोस्टर्स जलाये।

protest in iran

तेहरान विश्वविद्यालय में हो रहे विरोध में लोग अयातुल्लाह को सत्ता छोड़ने के लिए नारे लगा रहे थे, यहीं उनकी सुरक्षबलों से झड़प हो गयी।

protest in iran

इस संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर, प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा कि दमनकारी शासन हमेशा के लिए सहन नहीं कर सकते, एक दिन ऐसा आएगा जब ईरान के लोगों के पास विकल्प होगा। पूरा विश्व देख रहा है।