Highlights -स्कूल जाने से पहले घर से निकला था -रेलवे लाइन के किनारे मिला शव -पुलिस ने शुरू की जांच
अमरोहा: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद जनपद में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिनदहाड़े हत्या, लूट डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को गजरौला के गांव ओसिता जगदेपुर में एक बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालक का शव दिल्ली रेलवे लाइन के नजदीक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाणक्य निति: गलत तरीके से जुटाया गया धन 10 साल में हाे जाता खत्म, फिर अपने साथ में ले जाता है..
घर से निकला था
गुरुवार की सुबह में गांव निवासी विजेंदर का 14 वर्षीय पुत्र अमित शौच के लिए घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। स्कूल का समय होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे उसका शव दिल्ली रेलवे लाइन के नजदीक एक खेत में मिला। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान तो नहीं मिले लेकिन, उसके गले पर कुछ निशान जरूर दिखे। इससे उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पड़ताल आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।