गरीबों को देंगे सस्ते मकान: मोघे

मुंगावली. नगर में अटल आश्रय योजना का रविवार को भूमि पूजन ग्रह निर्माण विभाग एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त कृष्णमुरारी मोघे ने किया। उन्होंने

less than 1 minute read
Jul 25, 2017
Ashoknagar, Atal Ashram Yojna, BJP Government, Infrastructure Development Board,
मुंगावली. नगर में अटल आश्रय योजना का रविवार को भूमि पूजन ग्रह निर्माण विभाग एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त कृष्णमुरारी मोघे ने किया। उन्होंने पिपरई रोड पर लवकुश विहार कालोनी की विधि-विधान से पूजन व गेंती से खुदाई कर आधार शिला रखी तथा शिलालेख का अनावरण किया।

गृह निमार्ण विभाग के उपायुक्त महेन्द्र सिंह ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह निमार्ण विभाग द्वारा यहां 192 मकानों का निमार्ण किया जाना है। इनमें ई डब्लू एस व एलआईजी के मकानों का निमार्ण किया जाएगा। नगर की यह पहली सर्व सुविधा युक्त कालोनी होगी जो तय समय सीमा में तैयार हो जाएगी।



सभी गरीबों को मकान देना लक्ष्य

लवकुश विहार कालोनी की आधारशिला रखने के बाद मोघे ने बताया कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हंै, जिन्होंने कहा है कि 2022 तक कोई भी परिवार ऐसा नहीं होगा इसके पास छत न हो इसी को ध्यान में रखते हुए मप्र गृह निर्माण विभाग कार्य कर रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए यहां इन मकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप मकान की 10 प्रतिशत कीमत की राशि जमा करके मकान बुक करा सकते हैं। बैंक फायनेंस करवाकर यह राशि 15 साल में आसान किस्तों में जमा की जा सकती है।


Published on:
25 Jul 2017 12:02 am
Also Read
View All