WPL 2027 auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं। यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सोफी मोलिन्यूक्स को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को 30 लाख रुपए में टीम में शामिल किया। गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को 40 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि स्पिनर कर्स्टी गॉर्डन को 10 लाख रुपए में खरीदा।