28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 3rd Test: 4 विकेट गंवाकर ही ऑस्ट्रेलिया ने बना दिए 330 रन, विकेट के लिए तरसे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

SA vs AUS 3rd Test: केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के 329 रन के जवाब में 330 रन बनाकर 1 रन की बढ़त हासिल कर ली। जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी के बीच 145 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Oct 2026, 10:14 PM IST

AUS vs SA

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- FOX Cricket Screenshot)

SA vs AUS 3rd Test: केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 रन की बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे और जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। जोश इंग्लिस 85 और एलेक्स कैरी 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

58 रन पर ही गिर गए थे 2 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ट्रेविस हेड के साथ मार्नस लाबुशेन 58 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हेड ने 41 रन बनाए, तो मार्नस लाबुशेन खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन उसके बाद मैट रेनशॉ और कैमरन ग्रीन के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी सिर्फ 191 गेंदों में हुई।

हालांकि, इसके बाद मैट रेनशॉ और कैमरन ग्रीन के विकेट गिर गए। रेनशॉ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन ने 110 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच अब तक 145 रनों की साझेदारी हो चुकी है, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ साउथ अफ्रीका के 329 रन के स्कोर को पार किया, बल्कि बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं।

हार्मर-यानसन को मिले 2-2 विकेट

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के चारों विकेट गुच्छों में गिरे। पहले ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मैट रेनशॉ और कैमरन ग्रीन को मार्को यानसन ने एक के बाद एक आउट किया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने 14 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि साइमन हार्मर को भी 2 सफलताएं मिलीं। उन्होंने 27 ओवर में 84 रन खर्च किए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही थी और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों ने 158 रन की साझेदारी की। लेकिन 172 रन के भीतर सभी 10 विकेट गिर गए। आखिरी 4 विकेट तो सिर्फ 3 रन के अंतराल में गिर गए। मार्क्स एकरमैन ने 95 रन की पारी खेली, तो एडेन मार्करम ने 78, मार्को यानसन ने 52, डेविड बेडिंघम ने 50 और रायन रिकल्टन ने 42 रन की पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा खाता भी नहीं खोल सके। मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए, तो नाथन लायन को 2 और जोश हेजलवुड-कूपर कलोनी को एक एक विकेट मिले।