WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित WPL 2027 की मिनी ऑक्शन समाप्त हो गई है। इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ियों को साइन किया गया। इनमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज़ ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। आइए, उन स्टार खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।