28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2027 Auction: यूपी वॉरियर्स की लगी जैकपॉट! ऑस्ट्रेलिया की तूफानी बल्लेबाज के साथ स्नेह राणा 30-30 लाख में मिले

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी का आयोजन कोच्चि में हो रहा है। यूपी वारियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपए का पर्स है। वहीं मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम पर्स है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Oct 2026, 6:49 PM IST

wpl 2027 auction

स्नेह राणा। (Photo- ANI)

WPL 2027 Auction: भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्रेस हैरिस को बुधवार को कोच्चि में आयोजित महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने 30-30 लाख रुपए में खरीदा।

स्नेह राणा WPL में हर संस्करण का रही हैं हिस्सा

ऑफ स्पिनर गेंदबाजी करने वाली ऑलराउंडर स्नेह राणा ने 2023 में टूर्नामेंट के पहले सीजन से लेकर अब तक इसके हर संस्करण में हिस्सा लिया है। शुरुआती दो सीजन में वे गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा थीं। उस वक्त गुजराय जायंट्स ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा था। स्नेह राणा ने 2023 सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी भी की थी।

32 वर्षीय स्नेह राणा 2025 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़ी थीं। पिछले सीजन में चोटिल खिलाड़ी की जगह उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया था। स्नेह राणा ने अब तक WPL में 27 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 136 रन बनाए हैं और 13 विकेट हासिल किए हैं।

WPL 2027 Auction में यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा बनने पर स्नेह राणा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मेग लैनिंग की कप्तानी में खेलने को लेकर मैं उत्साहित हूं।सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा के साथ बॉलिंग करना बहुत मजेदार होगा। हमारी स्पिन गेंदबाजी काफी मजबूत है। मेग लैनिंग की कप्तानी में खेलने को लेकर भी मैं उत्साहित हूं।'

ग्रेस हैरिस शीर्ष क्रम में निभा सकती है अहम भूमिका

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। फिलहाल नए सीज़न से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया गया, क्योंकि RCB एलिस पेरी की टीम में वापसी की तैयारी कर रही है।

अब ग्रेस हैरिस यूपी वॉरियर्स के लिए शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। ग्रेस हैरिस कप्तान मेग लैनिंग या प्रतिका रावल संग पारी की शुरुआत कर सकती हैं। खास बात यह है कि यूपी वॉरियर्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदा है। ग्रेस हैरिस ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था। यूपी वॉरियर्स को एक अनुभवी बल्लेबाज और भरोसेमंद ऑलराउंडर मिला है।

आपको बता दें कि ग्रेस हैरिस ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक 31 मैचों की 30 इनिंग में 149.54 की स्ट्राइक रेट से कुल 818 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वोच्च स्कोर 85 रन है।