28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM, Women 3rd ODI: वैष्णवी शर्मा की फिरकी में फंसी जिम्बाब्वे की टीम, भारत को दिया आसान लक्ष्य

IND-W vs ZIM-W, 3rd ODI: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आमने-सामने हैं। वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Oct 2026, 5:44 PM IST

India Women vs Zimbabwe Women.

भारतीय महिला क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा । (Photo- X/@BCCIWomen)

India Women vs Zimbabwe Women 3rd ODI: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह जिम्बाब्वे की टीम ने भारत को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। भारतीय गेंदबाजों का ही कमाल था कि जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को पार कर सके। ओपनर मोडेस्टर मुपाचिक्क्वा ने 37 रन, कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 35 रन, चिएड्ज़ा धुरुरू ने 20 रन और न्यासा ग्वांजुरा ने 10 रन बनाए। इस तरह जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए वैष्णवी शर्मा ने चटकाए 5 विकेट

भारत महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल है। भारत की ही क्रांति गौड़ ने 7 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि सायली सतघरे ने 6 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

भारत के पास क्लीन स्वीप का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया था। स्मृति मंधान की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से शिकस्त दी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 121 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम इस दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, हालांकि उसका यह दौरा अनुभव के लिहाज से अहम रहने वाला है।