
सोफी मॉलिन्यू (Photo - Cricket Australia)
ऑस्ट्रेलिया (Australia) की 28 वर्षीय सोफी मॉलिन्यू (Sophie Molineux) अगले साल होने वाले वूमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League - WPL) 2027 के ऑक्शन में पहली करोड़पति खिलाड़ी बन गई है। उन्हें यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने 1.10 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपए थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन इस समय कोच्चि में चल रहा है। डब्ल्यूपीएल 2027 अगले साल 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच खेला जाएगा।
50 लाख रूपए बेस प्राइस होने के बावजूद यूपी वॉरियर्स ने सोफी पर दांव लगाते हुए उन्हें 1.10 करोड़ रूपए में खरीदा। वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन शुरू होने से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा 3.75 करोड़ रूपए का पर्स था और वो बड़ा दांव लगाने से पीछे नहीं हटने वाले थे और ऐसा ही देखने को मिला। यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज़्यादा राशि सोफी पर ही खर्च की।। इसकी बड़ी वजह यह है कि लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज सोफी एक कमाल की ऑलराउंडर हैं। वह इस समय सभी फॉर्मेट्स में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान हैं और ऐसे में यूपी वॉरियर्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। यूपी वॉरियर्स ने अब तक एक भी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब नहीं जीता है और ऐसे में सोफी को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।
इससे पहले सोफी डब्ल्यूपीएल में आरसीबी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB - Royal Challengers Bengaluru) के लिए खेल चुकी हैं। सोफी ने 2024 में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था और पहला मैच यूपी वॉरियर्स के लिए ही खेला था। 2024 में आरसीबी ने ही डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था और सोफी उस टीम का हिस्सा थीं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत (India) को 85 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की जीत में सोफी ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन देकर 1 विकेट झटका था।
Updated on:
28 Oct 2026, 6:27 PM IST
Published on:
28 Oct 2026, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.