बिजली के खंभे में लगी आग, घटिया केबल बनी वजह

अशोकनगर. पछाड़ी खेड़ा रोड पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बिजली के खंभे पर लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई। करीब पौन घंटे तक बॉक्स से आग की लपटें निकलती रहीं और लोग बिजली कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे।
less than 1 minute read
Jul 22, 2017
Ashoknagar, Power Company, cheap cable, load load,
Ashoknagar, Power Company, cheap cable, load load,
अशोकनगर. पछाड़ी खेड़ा रोड पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बिजली के खंभे पर लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई। करीब पौन घंटे तक बॉक्स से आग की लपटें निकलती रहीं और लोग बिजली कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे।

सड़क पर पवन ऑटो मोबाइल्स के पास एक बिजली के खंभे पर बॉक्स लगा था। इससे 4 सिंगल व 2 थ्री फेस के कनेक्शन थे। गर्म होने के कारण केबल जल गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन लगाया, लेकिन आधे घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आधे घंटे के बाद लाइन मेन कल्लू साहू पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग बढ़ चुकी थी और बॉक्स सहित केबल भी जल गई थी। तार के ऊपर लगे इंसुलेटर पिघलकर जमीन पर गिर रहे थे। उसके द्वारा फोन लगाने के 15 मिनट बाद बिजली विभाग की टीम पहुंची और डीपी से लाइट बंद कर पानी डालकर आग बुझाई।


कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा

इस तरह की घटनाएं बाजारों और भीड़ भरे इलाकों में आए दिन हो रही हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। गुणवत्ताहीन केबल का इस्तेमाल करने से केबल गर्म होकर जल जाती है।
Published on:
22 Jul 2017 11:25 pm
Also Read
View All
Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी के रात्रिभोज में पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री

Jaipur : ‘पहली बार तनाव में दिखे थे फूफा राहुल’, जयपुर में 4 हत्या मामले में नया खुलासा, ₹25 हजार का इनाम घोषित

जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर भारत-मलेशिया में हुई बात, BRICS Summit में पीएम मोदी से चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

Rajasthan: बिहार कैडर के चर्चित IPS की पत्नी पहुंची ससुराल, नहीं खुला दरवाजा, 10 साल पहले की थी लव मैरिज