पौधे, वृक्ष बनकर सभी को करेंगे आनंदित

अशोकनगर. पर्यावरण के लिए पत्रिका द्वारा यह कदम बड़ा ही सराहनीय है। यह पौधे लगाए जा रहे हैं ये बड़े रूप में पल्लिवित होकर वृक्ष का रूप लेकर आनंदित करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2017, 11:59 PM IST
Ashoknagar, Magazine Green State, Campaign,
Ashoknagar, Magazine Green State, Campaign,
अशोकनगर.
पर्यावरण के लिए पत्रिका द्वारा यह कदम बड़ा ही सराहनीय है। यह पौधे लगाए जा रहे हैं ये बड़े रूप में पल्लिवित होकर वृक्ष का रूप लेकर आनंदित करेंगे। यह बात महावीर इंटरनेशनल के सचिव विनोद सोनी ने पौधरोपण के दौरान कही।


पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में युवा महाविद्यालय परिसर में महावीर इंटरनेशनल द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार एक दर्जन पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि पत्रिका द्वारा हरियाली को बचाने और बढ़ाने के लिए हरित प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक व समाजसेवी संगठनों सहित ही व्यक्तिगत रूप से भी पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही पौधों व हरियाली के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने और इनकी रक्षा करने के लिए भी लोगों को पे्ररित किया जा रहा है। महावीर इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को फलदार पौधों के अलावा औषधीय पौधे भी लगाए।



&वर्तमान में वृक्षों क ी कमी से पर्यावरण में जो असंतुलन आया है उसको पौधरोपण कर कम किया जा सकता है। पत्रिका हरित प्रदेश की मुहिम पर्यावरण संतुलन के लिए एक सराहनीय कदम है। इसी उद्देश्य को लेकर पौधरोपण किया जा रहा है।

विष्णु शर्मा, अध्यक्ष महावीर इंटरनेशनल
Published on: