सब्जी वाले से मारपीट कर की लूट, मरने के लिए कुएं में फेंका

अशोकनगर/शाढ़ौरा. शाढ़ौरा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी में शुक्रवार सुबह एक युवक सूखे कुएं में पड़ा मिला। युवक की आवाज सुनकर गाय चरा रहे तीन लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2017, 12:11 AM IST
Ashoknagar, vegetable shopkeeper, village seminary
Ashoknagar, vegetable shopkeeper, village seminary, assault,
अशोकनगर/शाढ़ौरा. शाढ़ौरा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी में शुक्रवार सुबह एक युवक सूखे कुएं में पड़ा मिला। युवक की आवाज सुनकर गाय चरा रहे तीन लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक को शाढ़ौरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

युवक के साथ दो लोगों ने पहले तो मारपीट की और फिर उसे मरने के लिए कुएं में फेंक दिया। 24 घंटे तक युवक अंधेरे कुएं में ही पड़ रहा। चोट लगने व भूख प्यास के कारण युवक की हालत गंभीर हो गई। पीडि़त
पुत्र रामसिंह यादव निवासी धनेरा ने बताया कि वह अशोकनगर से सब्जी खरीदकर गांवों में बेचने जाता है। गुरुवार सुबह करीब 10-11 बजे वह सब्जी बेचने के लिए जा रहा था। तभी सेमरी शाहवाद गांव के पास दो लोगों ने बीड़ी मांगने के बहाने से उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखे नकदी 1200 रुपए, साइकिल व गेहूं छीन लिए और फिर खींचकर सड़क से थोड़ी दूर एक कुएं में पटक दिया। इस मामले को पुलिस संदेहास्पद मान रही और शुक्रवार शाम तक पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था।


ग्रामीणों ने की मदद

24 घंटे तक कुएं में पड़े रहने के बाद शुक्रवार सुबह सेमरी गांव के हरनामसिंह रघुवंशी को कुएं से किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई।उन्होंने झांककर देखा तो अंदर
पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को बुलाया और डायल 100 को फोन लगाया।


युवक को कुएं से निकालने के लिए सबसे पहले विकलांग संतोष कुशवाह कुएं में उतरा, इसके बाद सुनील यादव और रिंकू यादव उतरे और उसे एक बड़ी डलिया में रखा। ऊपर से अन्य ग्रामीणों ने रस्सी खींची उसे बाहर निकाला। जिस कुएं में युवक पड़ा था वह सन 198 4 में शाढ़ौरा ग्राम पंचायत की नल-जल योजना के तहत पानी आपूर्ति के लिए बनाया गया था।
Published on: