एशिया

अफगानिस्तान: काबुल में अमरीकी दूतावास के पास धमाका, एक की मौत, 8 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमरीकी दूतावास और नाटो मुख्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह एक बम ब्लास्ट किया गया।

less than 1 minute read
Blast in Kabul

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमरीकी दूतावास और नाटो मुख्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह एक बम ब्लास्ट किया गया। हालांकि अभी इस विस्‍फोट में हुए नुकसान व हताहतों का आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन अब तक आठ लोगों को वजीर अकबर खान अस्पताल ले जाया गया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में यह धमाका किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षा बलों के जवान
अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विस्फोट एक बैंक के पास हुआ है। घटनास्थल अफगानिस्तान की राजधानी के केंद्र में है। यह जगह राजधानी का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने नजीब दानिश ने बताया कि काबुल में मसौद स्क्वॉयर के पास एक विस्फोट हुए है। हमारे पास अभी अधिका जानकारी नहीं है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें

लड़कियों को छेड़ने पर लगेगा करंट, जानिये कैसे 


सुबह करीब 10 बजे हुआ धमाका
टोलो न्यूज के मुताबिक यह धमाका मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका काबुल में एक बैंक की शाखा के पास किया गया, जो मसूद सर्कल के पास है। इस धमाके से आस-पास के मकानों को भी काफी क्षति उठानी पड़ी है। अभी तक इस धमाके की जिम्‍मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। टोलो न्यूज़ की खबर के मुताबिक काबुल के मसूद सर्कल के पास हमलावर ने उस वक्त खुद को उड़ा लिया जब गार्ड ने उसकी हमलावर के रूप में पहचान कर ली थी।

Published on:
29 Aug 2017 01:38 pm
Also Read
View All