इलाके के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है पुलिस के साथ सेना भी इलाके में जांच अभियान चला रही है
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान (Balochistan) के क्वेटा (Quetta) शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद (Masjid) में जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इलाके के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। मृत पुलिस अधिकारी की पहचान डीएसपी हाजी अमन उल्लाह के रूप में हुई है।
इस बीच, जांच एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी ली है। लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने सबूतों की तलाश के लिए इलाके को घेरा है। इसमें डीएसपी हाजी अमन उल्लाह और मस्जिद के इमाम के साथ 15 लोगों की मौत हो गई है। बाकी लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम घायलों की देखरेख के लिए घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। हालांकि,अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के अनुसार फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) का एक दल बलूचिस्तान के घटना स्थल पर पहुंच चुका है। क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। सेना के साथ पुलिस संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। इससे तीन दिन पहले ही क्वेटा में सुरक्षा बलों के एक वाहन के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।