5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटाखों की फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चीन में 21 लोगों की मौत और 61 घायल

China Explosion: चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाके का मामला सामने आया है। इस हादसे में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 05, 2026

Fireworks factory explosion in china

Fireworks factory explosion in china

चीन (China) के हुनान (Hunan) प्रांत में स्थित लियुयांग (Liuyang) शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हुआशेंग पटाखा कंपनी की फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना खतरनाक था कि पूरी फैक्ट्री में आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही आसपास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दरवाजे-खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तुरंत उनके घर से किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया।

21 लोगों की मौत

पटाखों की फैक्ट्री में हुए इस भीषण धमाके की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।

61 लोग घायल

इस हादसे में 61 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

500 रेस्क्यू वर्कर्स को किया गया तैनात

पटाखों की फैक्ट्री में धमाके की इस घटना के बाद करीब 500 रेस्क्यू वर्कर्स, भारी मशीनरी और रोबोट्स को तैनात किया, जिससे स्थिति को काबू में लाया जा सके और मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश की जा सके। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

चीन के राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और पूरी जांच का आदेश दिया। उन्होंने बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता देने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

कंपनी के अधिकारियों को लिया गया हिरासत में

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत पटाखा कंपनी के ज़िम्मेदार अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।