5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूएई पर ईरान के हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने पर आई भारत सरकार की प्रतिक्रिया – ‘निर्दोषों पर हमले तुरंत रोके जाए’

India's Reaction To Iran Attack On UAE: यूएई पर ईरान के हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। अब इस मामले पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 05, 2026

Randhir Jaiswal

Randhir Jaiswal

ईरान (Iran) ने देर रात यूएई (UAE) पर 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, 3 क्रूज मिसाइलों और 4 ड्रोन्स से हमला कर दिया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। हालांकि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज़्यादातर हमलों को रोक लिया, लेकिन फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री ज़ोन में एक ड्रोन जा गिरा, जिससे धमाका हुआ और आग लग गई। यूएई पर ईरान के इस हमले (Iran Attack On UAE) में 3 भारतीय नागरिक भी घायल हो गए हैं, जो वहाँ काम करते थे। तीनों का इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस मामले पर अब भारत सरकार (Indian Government) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

"निर्दोषों पर हमले तुरंत रोके जाए"

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने यूएई पर ईरान के हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने पर सरकार की तरफ से बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा गया, "फुजैरा पर हुए हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने की घटना अस्वीकार्य है। हम इन हमलों को तत्काल समाप्त करने और नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने पर रोक लगाने का आह्वान करते हैं। भारत इस स्थिति से निपटने के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थक है, जिससे पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। हम अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट से निर्बाध नौवहन और व्यापार की भी मांग करते हैं। भारत इन मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।"

घायलों की मदद का भारतीय दूतावास ने दिया आश्वासन

ईरानी हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने पर भारतीय दूतावास ने मदद का आश्वासन दिया है। भारतीय दूतावास की तरफ से जानकारी दी गई कि इस हमले में प्रभावित भारतीय नागरिकों की पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उनके अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।