China-Taiwan Tension: चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में सोमवार को पूरे दिन में 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स भेजे हैं। इससे दोनों देशों के बीच टेंशन और बढ़ सकती है।
चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच टेंशन किसी से छिपी नहीं है। कई सालों से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। दरअसल चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। वहीँ ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है। दुनिया के कई देश भी ताइवान को स्वतंत्र देश मानते हैं। रूस के यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद से ही चीन के ताइवान के खिलाफ इसी तरह का एक्शन लेने की अटकलें भी तेज़ हो गई थी। साथ ही दोनों देशों के बीच टेंशन का माहौल भी बढ़ गया था। इसी बीच हाल ही में चीन ने एक बड़ा फैसला लिया है।
चीन ने ताइवान में भेजे 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स
सोमवार, 12 दिसंबर को पूरे दिन में चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में 21 फाइटर जेट्स भेजे हैं। इनमें से 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स हैं। न्यूक्लियर बॉम्बर्स ऐसे फाइटर जेट्स होते हैं जो न्यूक्लियर हमला करने में सक्षम होते हैं। चीन के इस कदम की जानकारी ताइवान की राजधानी ताइपे (Taipei) की तरफ से आज मंगलवार, 13 दिसंबर को आई है।
यह भी पढ़ें- Twitter Blue हुआ नए अपग्रेड्स के साथ रीलॉन्च, Elon Musk ने बताया - मिलेंगे आधे Ads
अब तक का रिकॉर्ड
चीन की तरह से एक ही दिन में 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स ताइवान में भेजना अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले चीन ने कभी भी एक घंटे में इतने फाइटर जेट्स या न्यूक्लियर बॉम्बर्स ताइवान में नहीं भेजे हैं।
कुछ दिन पहले ही चीन ने उठाया था एक और बड़ा कदम
चीन ने कुछ दिन पहले ही एक बड़ा कदम उठाया था। चीन की तरफ से ताइवान के कई सामान को आयात करने पर बैन लगा दिया गया था। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़ गए हैं।
2016 के बाद से चीन ने ताइवान में बढ़ाई मिलिट्री एक्टिविटी
चीन ने ताइवान में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही मिलिट्री एक्टिविटी बढ़ा दी है। ताइवान के चुनावी कदम से चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन के साथ ही बॉर्डर पर भी मिलिट्री एक्टिविटी में बढ़ोत्तरी की है।
यह भी पढ़ें- Australia में शूटआउट, 6 लोगों की मौत