श्रीलंकाई प्रशासन ने राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया है धमाके से पहले चर्च में ईटर की प्रार्थना चल रही थी भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के कई हिस्सों में रविवार को सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए। इस हमले में 290 की मौत और 500 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों मेंतीन भारतीय भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने अबतक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल जांच जारी है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट 8 अलग-अलग जगहों पर हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के वक्त छह जगहों पर यह विस्फोट हुए थे। इसमें तीन चर्च और तीन होटल थे। दोपहर होते-होते धमाकों की संख्या आठ तक पहुंच गई।श्रीलंकाई प्रशासन ने राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया है। धमाके से पहले चर्च में ईस्टर की प्रार्थना चल रही थी। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है और कहा कि वह लगातार मामले पर निगाह रखे हुए हैं। श्रीलंका सरकार ने अधिकारिक बयान में बताया कि अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 9 लोग विदेशी नागरिक हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में विदेशी नागरिकों के मरने की संख्या 35 बताई गई है।
थोड़े अंतराल पर ही हुए धमाके
पहला हमला सुबह 8.45 बजे कोलंबों के कोचचिकड़े में सेंट एंथोनी चर्च में हुआ। इस समय पर सिलसिलेवार तरीके से दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया चर्च में हुआ। तीसरा धमाका बट्टीकलाओ चर्च में हुआ है। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरी-ला होटल, सिन्नमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी धमाके हुए। दोपहर 2.24 बजे सातवां धमका हुआ। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे आठवां धमाका हुआ। आठवां हमला आत्मघाती बताया गया है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
चर्च के अंदर प्रार्थना सभा में धमाका
बताया जा रहा है यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब लोग चर्च के अंदर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इस दौरान एक के बाद एक बम धमाकों से गिरजाघर दहल उठे। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इलाके में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। इस धमाके में मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है, जब चर्च में भारी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए मौजूद थे। इस हमले में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहतकर्मी घायलों को बचाने में लगे हैं। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..