एशिया

इंडोनेशिया: जकार्ता में नया साल गम में डूबा, भीषण बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

नदियों आई बाढ़ की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए जकार्ता (jakarta) के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन भी हुआ
less than 1 minute read
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़।
Flood in indonesia

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में भीषण बाढ़ के कारण नया साल गम में डूब गया। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे (airport) को भी बंद करना पड़ा।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो के अनुसार बारिश के कारण नदियों आई बाढ़ की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन (landslide) भी हुआ।

बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं। बाढ़ (flood) के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट के ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31 हजार से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेना पड़ा। नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती के अनुसार बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।

Updated on:
02 Jan 2020 11:18 am
Published on:
02 Jan 2020 11:17 am