शहर के तट रक्षक स्टेशन ने पुलिस और सैन्य बलों की सहायता के लिए विशेष नौका तैनात की है।
मनीला। फिलीपींस में अज्ञात बंदूकधारियों ने ग्रामीण इलाके में में छह नागरिकों की हत्या कर दी।इसके अलावा बंदूकधारियों ने एक व्यापारी दम्पति को भी अगवा कर लिया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी एडविन डी ओकाम्पो के हवाले से एजेंसी की खबरों में बताया गया है कि बंदूकधारी देश के तटीय शहर सिरावई में शुक्रवार शाम पांच बजे दाखिल हुए और उन्होने इस दम्पति के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया।
मारे गए 6 लोग
बंदूकधारियों के हमले में 6 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है जब हमलावर इस दम्पति को लेकर जा रहे थे तो इनके पड़ोसी ने इन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बंदूकधारियों में से एक ने उसे गोली मार दी।
पुलिस अधिकारी डी ओकाम्पो ने बताया कि हमलावरों के हमले से बचने का प्रयास कर रहे पांच और ग्रामीण इस घटना में मारे गए। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है। घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
दंपति का अपहरण
मुख्य क्षेत्र के अधीक्षक एडविन डी ओकाम्पो ने कहा कि बरवाय पियाकान के दो निवासियों, रोका और एलन रोडा का अपहरण कर लिया गया। घटना स्थानीय समय पर लगभग 5 बजे हुई। डी ओकाम्पो ने कहा कि अपहृत जोड़े को बचाने के बचाव अभियान चलाया जा रहा है। शहर के तट रक्षक स्टेशन ने पुलिस और सैन्य बलों की सहायता के लिए विशेष नौका तैनात की है।
बता दें कि फिलीपींस इन दिनों कानून और व्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। देश में चोरी, लूटमार और अपहरण की बढ़ती घटनाओं के बीच विपक्ष ने राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है।