
चीन में धमाका (Photo - @shanghaidaily on social media)
चीन (China) में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। गुआंगशी झुआंग (Guangxi Zhuang) स्वायत्त क्षेत्र की शिंगआन (Xing'an) काउंटी में आज, गुरुवार, 11 जून को तड़के सुबह लिंगज़ियांग रोड पर एक भीषण धमाके का मामला सामने आया है। धमाके के बाद लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय अधिकारियों ने भी इस धमाके की पुष्टि की है।
चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की शिंगआन काउंटी में आज हुए इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।
इस धमाके में 17 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
धमाके के बाद लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की शिंगआन काउंटी में धमाके की क्या वजह रही, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए घरेलू गैस के लीक होने की वजह से धमाका होने की बात से इनकार किया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी औद्योगिक इकाई, गोदाम या निर्माण स्थल से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अभी सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देश की सरकार ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और इससे जुड़े हर पहलू पर धयान देने के लिए कहा है। सरकार के आदेश के बाद एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है।
इस धमाके से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
11 Jun 2026 07:47 am
Published on:
11 Jun 2026 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
