रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में खुद पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने दी जानकारी शीतकालीन पर्वतारोहण (Mounatineering) के तहत चढ़ाई करने गए थे दोनों विदेशी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दो विदेशी पर्वतारोहियों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि बचाए गए दोनों पर्वतारोहियों में से एक अमरीकी और दूसरा फिनलैंड का नागरिक है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में खुद पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बयान जारी कर जानकारी दी थी।
सेना ने एक हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला
पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि देश के उत्तरी हिस्से में पहाड़ की एक चोटी पर दोनों पर्वतारोही फंस गए थे। इन्हें सेना ने एक हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचाया। सेना ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों शख्स पहाड़ पर चढ़ाई करने गए थे। तभी उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
शीतकालीन पर्वतारोहण के तहत चढ़ाई करने गए थे दोनों
अमरीका के डोनाल्ड एलेन बोई और फिनलैंड के लोटा हेनरिका नकीवा नाम के दोनों पर्वतारोही एक शीतकालीन पर्वतारोहण के तहत चढ़ाई करने गए थे। दोनों काराकोरम पर्वत शृंखला पर स्थित आठ हजार मीटर ऊंची ब्रॉड चोटी पर चढ़ने की राह में थे। बता दें कि यह विश्व की बारहवीं सबसे ऊंची चोटी है।