
चीन के गांव में मडस्लाइड (Photo - IANS)
चीन (China) के जियांग्शी (Jiangxi) प्रांत के मिंगकेंग (Mingkeng) गांव में आज मडस्लाइड (कीचड़ का बहाव) देखने को मिला, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। सुइचुआन काउंटी (Suichuan County) के इस गांव में मडस्लाइड की वजह से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआत में मृतकों की संख्या 3 थी और 9 लोग लापता बताए जा रहे थे। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़ गई। कई दिनों की भारी बारिश की वजह से मडस्लाइड हो गया।
चीन के जियांग्शी प्रांत में सुइचुआन काउंटी के मिंगकेंग गांव में मडस्लाइड की वजह से अभी भी एक व्यक्ति लापता है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सुइचुआन काउंटी में कई मडस्लाइड और लैंडस्लाइड के मामले देखने को मिले।
ज़ुओआन टाउनशिप के यांगफेन गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद दो लोगों के लापता होने की खबर मिली थी और स्थानीय सरकार के अनुसार उनमें से एक रविवार दोपहर को मृत पाया गया। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लैंडस्लैड की वजह से कुछ घरों और सड़कों को भी नुकसान हुआ है। इस वजह से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी भी आ रही है। कुछ अन्य टाउनशिप्स में लैंडस्लाइड के मामले देखने को मिले हैं।
गाओपिंग टाउनशिप के डिप्टी हेड लियांग कुआन ने बताया कि एक गांव के लगभग 200 निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जहाँ उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। आस-पास के इलाकों में संभावित आपदाओं से बचाव के लिए 5,300 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। टायफून सॉडेल के कारण हुई कई दिनों की भारी बारिश से जियांग्शी प्रांत में 1,61,500 निवासी प्रभावित हुए हैं। चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने जियांग्शी के लिए भू-वैज्ञानिक आपदा से निपटने के स्तर को IV से बढ़ाकर III कर दिया और बचाव कार्यों में मदद के लिए सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भेजी हैं। नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन ने जियांग्शी में आपातकालीन बचाव और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए केंद्रीय प्राकृतिक आपदा राहत कोष से 20 मिलियन युआन (करीब 28 करोड़ रूपए) आवंटित किए।
Updated on:
08 Sept 2026 09:18 pm
Published on:
08 Sept 2026 09:17 pm
